बाराबनी मे बीपीएल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

बाराबनी : खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज सेवी संगठन, जनप्रतिनिधि की ओर से विभिन्न तरह के खेल का आयोजन किया जा रहा है | ताकि युवा पीढ़ी को मोबाइल से हटकर खेल से जोड़ा जा सके | इसी क्रम में बाराबनी विधानसभा के दोमहानी मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट(बीपीएल) का स्थानीय युवा नेता मुकुल उपाध्याय की पहल पर किया गया | इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया | इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में युवा नेता मुकुल उपाध्याय, बाराबनी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सलानपुर ब्लाक उपाध्यक्ष भोला सिंह सहित और भी गणमान्य लोग उपस्थित थे | इस मौके पर युवा नेता मुकुल उपाध्याय ने बताया कि युवाओं को मोबाइल से हटकर खेल से जोड़ना होगा ताकि उनके स्वस्थ भी फिट रहे |और वह खेल से भी अपना भविष्य बना सके |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?