डीवीसी डीएसटीपीएस में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

अंडाल(अमन राय) : दिनांक 15 अगस्त, 2023 को दामोदर घाटी निगम के दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, अंडाल में देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन प्लांट के शौर्य भवन के समक्ष संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुधीर कुमार झा मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान, डीवीसी, डीएसटीपीएस, अंडाल ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा सीआईएसएफ, डीएसटीपीएस यूनिट के आगवानी में परेड का निरीक्षण किया। मौके पर आजादी के प्रतीक गुब्बारों के झुंड को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा खुले आसमान में उड़ाया गया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सुधीर झा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में तथा देश के शरहदों पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले तमाम अमर शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत लगभग दो सौ वर्षों के अंग्रेजी हुकुमत से आजाद हुआ। इस ऐतिहासिक विजय के उन करोड़ों अमर शहिदों की कुर्बानियों के पीछे उनका महान उद्देश्य था - दामोदर घाटी निगम भी इसी योजना का एक प्रतिफल है। लगभग 24,235 वर्ग किलोमीटर में फैला दामोदर घाटी निगम की वर्तमान में संस्थापित क्षमता 6901 मेगावाट है तथा विगत 75 वर्षों से देश के विकास में अपना महती योगदान दे रहा है। आगे, डीवीसी के डीएसटीपीएस प्लांट पर गर्व महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्लांट अपने नौ-दस वर्षो की पावर उत्पादन यात्रा के दौरान विगत 2015-16, 2017-18, 2018-19 व 2021-22 हेतु यानी चार बार दामोदर घाटी निगम स्तर पर उत्कृष्ट उत्पादन करने वाला केन्द्र के पुरस्कार को हासिल किया है। इस वर्ष 2022-23 में।भी इस संयंत्र को द्वित्य स्थान प्राप्त हुआ , और इसी साल सीएसआर के छेत्र में भी द्वित्य स्थान प्राप्त हुआ है , इस परियोजना ने भारत के सेन्ट्रल सेक्टर के थर्मल पावर प्लांटों के बीच टॉप टेन विद््युत उत्पादन की श्रेणी में भी सात बार राष्ट्रीय कीर्तिमान को स्थापित किया है। इतना ही नहीं, निगम के मूलमंत्र ‘हमसे है लाखों चेहरे पर मुस्कान’ को चरितार्थ करता हुआ डीएसटीपीएस, सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 08 पंचायतों के 54 ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है। आगे उन्होंने निगम एवं इस परियोजना के प्रति सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अंडाल और इसके आस-पास के निवासियों को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया तथा अपील की कि हम सब मिल कर मितव्ययी और पर्यावरण हितैषी विद्युत उत्पादन की यात्रा को आगे बढ़ाएँ, हर घर तिरंगा के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ और एक उन्नत राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीरामपुर रत्नाकर गोष्ठी के छात्रों द्वारा मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई | समारोह के सफल आयोजन में उप महाप्रबंधक (प्रशा./मा.सं.) श्री अरिजीत मजूमदार , सीनियर मैनेजर एच आर श्रीमति गोपा चक्रबोरती, श्रीमती राशि अग्रवाल , श्री सुमित कगकरबोरती , प्रबंधक (सीएसआर) श्री शमीम अहमद, ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?