कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में ड्रिल एंड ब्लास्ट सल्यूशन पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में आज (15/09/2023) क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा की मुख्य उपस्थिति में एक विशिष्ट अभियान के तहत 'ड्रिल एंड ब्लास्ट सल्यूशन पायलट प्रोजेक्ट' की शुरुआत फ़ील्ड ट्रायल ब्लास्टिंग के साथ हुई। ग़ौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से जहाँ एक ओर क्षेत्र की एक्सप्लोसिव कॉस्ट में कमी आएगी वहीं दूसरी ओर फ्लाई रॉक के फ्रैगमेंटेशन तथा ग्राउंड वाइब्रेशन को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके बारे में बताते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि रेवथी इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जाने वाला समूचे कोल इंडिया लिमिटेड में इस प्रकार का यह पहला ट्रायल है जो घनी आबादी वाले क्षेत्र में भी खुली खदान चलाने में सहयोग होगा। इस दौरान महाप्रबंधक के साथ नॉर्थ सियारसोल ओसीपी के प्रबंधक श्री अशोक कर्मकार, संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति, ब्लास्टिंग अधिकारी श्री अर्जुन कुमार अमर, ब्लास्टिंग ओवरमैन श्री राजीव पात्र, शिफ़्ट प्रभारी श्री अजय राय मौजूद रहे। इस दौरान रेवथी इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के ब्लास्टिंग कंसल्टेंट श्री सुकांत घोष, महाप्रबंधक श्री रवीन्द्र सहित उनकी टीम मौजूद रही।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?