राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से थाने में सौपा गया ज्ञापन


दुर्गापुर : आज राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के थाने में एक ज्ञापन सौपा गया इस विषय में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तरूण रॉय बताया पश्चिम बंगाल राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, महिला उत्पीड़न और बलात्कार की लगातार घटनाओं के विरोध में राष्ट्रीय कांग्रेस ने सभी पुलिस स्टेशनों के सामने एक साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण धरना कार्यक्रम की घोषणा की है। 19 अक्टूबर, 2024 को राज्य भर में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष शुभंकर सरकार महाशय के निर्देशानुसार पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर उपमंडल अंतर्गत कोक-ओवन एवं न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन में प्रभारी अधिकारी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तरूण रॉय की उपस्थिति में और पश्चिम बर्दवान जिला इंटक की पहल पर जिला अध्यक्ष सुभाष साहा के नेतृत्व में एक ज्ञापन उक्त विरोध कार्यक्रम में दुर्गापुर 01 और 02 ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अमल हलदर और राबिन चटर्जी (एडवोकेट), दुर्गापुर पूर्व और पश्चिम विधानसभा युवा उपस्थित थे। युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साहेब बाउरी और मृगन मंडल, दुर्गापुर पश्चिम युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव अनुपम साई, जिला युवा सचिव राजू घोष, कांग्रेस वकील सेल के कोषाध्यक्ष और महिला कांग्रेस नेता देवजानी दास (एडवोकेट) एएसपी ठेका मजदूर कांग्रेस सचिव लक्ष्मण रॉय, डीएमसी कैजुअल क्लीनिंग वर्कर्स यूनियन सचिव उज्ज्वल रुइदास,के अलावा अन्य नेताओं और राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के उपस्थित थे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?