बांकुड़ा में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को प्रशासन ने पहुंचाई राहत


बांकुड़ा, (अमन राय ): विगत कई दिनों से हुए भीषण बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया. कच्चे मकानो में रहने वाले परिवारों को इस भीषण बारिश ने काफी छती पहुंचाई है. इन परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बांकुड़ा जिले के एसपी वैभव तिवारी, आईपीएस एंव डीएम बांकुड़ा सियाद एन, आईएएस के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मेजिया पीएस के तहत रामचन्द्रपुर ग्राम पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने उस आश्रय गृह का भी दौरा किया जहां माना चार से इस प्राकृतिक तबाही से निकाले गए लोगों को स्थानांतरित किया गया था.इस दौरान उनके रखरखाव सुविधाओं का निरीक्षण किया गया । एसपी वैभव तिवारी आईपीएस एवं जिला शासक सियाद एन आईएएस ने स्वयं अपने हाथों से पीड़ित लोगों को वस्त्र दिए.जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की स्थिति सामान्य होने तक हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया गया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?