शालतोड़ा में नशा मुक्ति दिवस पर पुलिस की जागरूकता रैली नशे को ना कहें का दिया संदेश

*बांकुड़ा*: अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर गुरुवार 26 जून 2026 को बांकुड़ा जिला पुलिस की पहल पर शालतोड़ा थाने द्वारा एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम जनता को सचेत करना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना था.शालतोड़ा थाना परिसर से शुरू हुई यह रैली इलाके की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी। रैली में शामिल पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और सिविक वॉलेंटियरों के हाथों में "नशे को ना कहें, स्वस्थ जीवन को हां कहें" जैसे संदेशों वाले बैनर और फेस्टून थे। नारों के जरिए लोगों से नशामुक्त समाज बनाने की अपील की गई।रैली में शालतोड़ा थाने के प्रभारी अधिकारी OC मनोरंजन नाग ने नेतृत्व किया। उनके साथ थाने के अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में सिविक वॉलेंटियर मौजूद रहे।इस अवसर पर OC मनोरंजन नाग ने कहा, "नशा केवल एक व्यक्ति की जिंदगी नहीं बर्बाद करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को खत्म कर देता है। कानून के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता से ही इस बुराई को जड़ से मिटाया जा सकता है। युवाओं से अपील है कि वे खेल, पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें।पुलिस ने आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे नशे से खुद दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नशे की तस्करी या बिक्री से जुड़ी कोई भी संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई।स्थानीय लोगों ने शालतोड़ा थाने की इस पहल की सराहना की। उनका मानना है कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार होते रहें तो क्षेत्र में नशे की समस्या पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकती है।कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज बनाने की शपथ के साथ हुआ। सबने एक स्वर में संकल्प लिया -मादक नहीं, जागरूकता ही हमारी शक्ति है। आइए मिलकर एक नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज बनाएं.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?