पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान निरंतर जारी

पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान निरंतर जारी

 पुरुलिया (अमन राय): दुर्घटनाओं में कमी आए एवं लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हो इसी को ध्यान में रखते हुए पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुरुलिया जिला पुलिस की ओर से पुरुलिया सदर यातायात की पहल पर बलरामपुर थाना पुलिस ने यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया. उक्त शिविर में छात्रों, क्लब सदस्यों एवं स्थानीय जनता को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती उपायों के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारी सहित भारी संख्या में छात्र एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे. लोगों ने पुलिस के इस प्रयास को काफी सराहा एवं पुलिस को धन्यवाद दिया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0