आईएसपी बर्नपुर में सेल विजन कार्यशाला आयोजित

आईएसपी बर्नपुर में सेल विजन कार्यशाला आयोजित

आसनसोल(अमन राय) : सेल के लिए एक नए विजन स्टेटमेंट को बनाने के उद्देश्य से बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट में 20 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला का आयोजन एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (एएससीआई), हैदराबाद के सहयोग से किया गया, जिसे सेल ने संगठन के विभिन्न स्तरों और विभिन्न इकाइयों में ऐसी कार्यशालाओं की श्रृंखला आयोजित करने के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। कार्यशाला में इस्को स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों एवं सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के प्रतिभागियों को एक फोरम में साथ लाया गया ताकि एएससीआई के साथ मिलकर एक नए विजन स्टेटमेंट की रचना की जा सके जो आने वाले समय में सेल को मार्गदर्शित करने में सहायक हो। सामूहिक प्रयास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निदेशक प्रभारी बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला सभी सेल कर्मचारियों के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है।एएससीआई, हैदराबाद के महानिदेशक डॉ. निर्मल्य बागची ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य सेल के दृष्टिकोण को नया आकार देने से जुड़े प्रमुख मुद्दों, चुनौतियों और परिणामों को संबोधित करना है।कार्यशाला में एएससीआई से आये प्रोफेसर विलास शाह ने जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने इस परिवर्तनकारी प्रक्रिया में सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए सेल के विज़न स्टेटमेंट को नया रूप देने के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे उभरते परिदृश्य में सेल का निरंतर नेतृत्व सुनिश्चित हो सके।इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का समन्वय कर रहे आईएसपी के सीजीएम (पीपीसी) अनिंद्य घोष ने कहा कि कार्यशाला से प्राप्त सुझाव सेल के नए विजन को आकार देने में सहायक होगी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0