भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने हजारों आदिवासी महिलाओं को भेंट की पारंपरिक साड़ियां

माँ घाघरबूड़ी का आशीर्वाद लेकर वार्डों में चलाया जन-संपर्क अभियान, सादगी देख गदगद हुआ समाज


आसनसोल: आसनसोल शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी और भाजपा युवा नेता श्री कृष्णा प्रसाद ने मानवता और सामाजिक समरसता की एक नई इबारत लिखी है। कड़कड़ाती ठंड में लगातार 20 दिनों तक आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर कंबल वितरण करने के बाद, उन्होंने आदिवासी समाज के सम्मान और उनके संरक्षण के लिए एक सराहनीय पहल की है।मंगलवार सुबह श्री कृष्णा प्रसाद ने आसनसोल की अधिष्ठात्री देवी माँ घाघरबूड़ी का आशीर्वाद लिया और अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आदिवासी बहुल क्षेत्रों की ओर प्रस्थान किया। उन्होंने आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 9, 10 और 12 में रहने वाली हजारों आदिवासी महिलाओं को उनके पारंपरिक 'वादन पर्व' के अवसर पर पारंपरिक साड़ियां वितरित कीं।इस अभियान के दौरान सामाजिक समरसता का एक अद्भुत दृश्य जमुरिया के वार्ड नंबर 6 (बनाली बागान) में देखने को मिला। स्थानीय आदिवासी महिला सुकुरमनी मझियाइन के विशेष आग्रह पर कृष्णा प्रसाद ने बिना किसी हिचकिचाहट के उनके घर पर जमीन पर बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया। इस सादगी ने न केवल स्थानीय लोगों का दिल जीता, बल्कि समाज में भाईचारे का कड़ा संदेश भी दिया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि, "विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल की भ्रष्ट टीएमसी सरकार उन योजनाओं के कार्यान्वयन में बाधा बन रही है।" उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, जिसके बाद आदिवासी समाज का चौमुखी विकास और कल्याण सुनिश्चित होगा।कृष्णा प्रसाद की इस पहल से पूरे आदिवासी समाज में खुशी और उत्साह की लहर देखी गई। पारंपरिक वादन पर्व से पहले उपहार पाकर महिलाएं भावुक नजर आईं। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर यह वितरण सुनिश्चित किया, जिससे पूरे शिल्पांचल में इस सेवा कार्य की चर्चा हो रही है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?