संस्था द्वारा वस्त्र वितरण का कार्यक्रम

*दुर्गापुर*(अमन राय ): वेस्ट बंगाल रूरल अर्बन डेवलपमेंट सेंटर एवं विधान स्कूल बिधाननगर के संयुक्त तत्वधान में दुर्गापुर के फुलझर में जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मंत्री प्रदीप मजूमदार, डीएमसी के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य दीपंकर लाहा, एसबीएसटीसी के चेयरमैन सुभाष मंडल सहित और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे | इस मौके पर संस्था के ऑर्गेनाइजर संदीप नायक ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी दुर्गापूजा के पूर्व संस्था पर क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं में साड़ी वितरण किया गया | इस मौके पर संस्था के लौइस लिप्पर्ट, अतनु मंडल,शर्मिष्ठा मुखर्जी, राजू सहित और भी सदस्यगण उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?