देशभक्ति के रंग में डूबा बांकुड़ा पुलिस लाइन तिरंगे के साथ निकली भव्य देशभक्ति रैली

देशभक्ति के रंग में डूबा बांकुड़ा पुलिस लाइन तिरंगे के साथ निकली भव्य देशभक्ति रैली

बांकुड़ा(तारकेश्वर राय ):देश की आजादी के 80वें पर्व पर बांकुड़ा जिला पुलिस ने पुलिस लाइन , बांकुड़ा में पूरे गर्व और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया.कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक पी.वी.जी. सतीश, IPS द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस विभाग के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद पूरे परिसर में राष्ट्रगान "जन गण मन" और राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" की गूंज के साथ देशभक्ति का माहौल बन गया.समारोह का मुख्य आकर्षण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई देशभक्ति रैली रही। तिरंगा हाथों में लिए पुलिस जवानों की यह रैली पुलिस लाइंस से शुरू होकर DIG कार्यालय होते हुए पुलिस प्रशासनिक भवन तक पहुंची। यह रैली एकता, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गई।बांकुड़ा पुलिस का यह आयोजन यह संदेश देता है कि वर्दी सिर्फ कानून की रक्षक नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा भी है। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ निकली यह रैली हर नागरिक को देशसेवा और एकजुटता का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करती है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0