बड़जोड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया एक को गिरफ्तार

बड़जोड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया एक को गिरफ्तार

बांकुड़ा (अमन राय) :बांकुड़ा जिले के एसपी वैभव तिवारी आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में लगातार पुलिसिया पेट्रोलिंग की जाती है. ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो सके.इन पेट्रोलिग के दौरान पुलिस को कई कामयाबी भी हाथ लगी है. कई शातिरों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार भी किया है.ताजा मामला सामने आया है बांकुड़ा जिले की बड़जोड़ा थाना पुलिस गस्त के दौरान विश्वजीत फौजदार नमक एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति अपनी बाइक से जलालपुर से मलीयाड़ा की ओर जा रहा था. इस दौरान बड़जोड़ा थाना पुलिस की सुरक्षा जांच पड़ताल के दौरान उसके पास से 7.56एमएम पिस्तौल बरामद की गई. पुलिस अब इसे पकड़ने के बाद आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है. अब पुलिस यह पता कर रही है कि इसके मनसुबे क्या थे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0