ईस्ट जोन  पुलिस की सक्रियता से बाइक चोर गिरफ्तार

ईस्ट जोन  पुलिस की सक्रियता से बाइक चोर गिरफ्तार

दुर्गापुर :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ईस्ट जोन पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब जब अपराधियों ने क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा कर दम  लिया  है.  ताजा मामला सामने आया है. 
 दुर्गापुर के मेन  थाना पुलिस ने एक  गाड़ी चोर गिरोह के व्यक्ति को धर दबोचा है साथ ही कई बाइक विभिन्न कंपनियों के पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है. 
 पकड़े गए आरोपी  का ट्रैक रिकॉर्ड खंगाल रही है और और इनके बाकी साथियों का भी पता लगा रही है ताकि उन्हें भी उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके.  पकड़े गए आरोपी का नाम राजेश मंडल है. वह बाकूड़ा का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से नौ बाइक  बरामद की है. उक्त बातें बताई डीसीपी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित थे एसीपी दुर्गापुर तथागतों  पांडे, सीआई एवं दुर्गापुर थाना प्रभारी बुधबुध थाना प्रभारी  के अलावा विभिन्न  फाड़ी प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0