दुबराजपुर थाना पुलिस का रक्तदान शिविर 

दुबराजपुर थाना पुलिस का रक्तदान शिविर 

बीरभूम : बीरभूम जिला पुलिस के उत्सर्ग योजना के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है | जहाँ पुलिस अधिकारी के साथ-साथ आम लोग भी स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं | इसी क्रम मे जिले के दुबराजपुर थाना पुलिस की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था | जहां थाना प्रभारी सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी एवं आम लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया | इस मोके पर 65 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया | इस मोके पर डीएसपी प्रतीक राय,सीआई सुभासिस हालदार, थाना प्रभारी सिद्धार्थ मंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथि थे | इस मौके पर डीएसपी प्रतीक राय ने रक्तदान के महत्व के विषय में बताएं उन्होंने कहा हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान एक पुनीत कार्य माना गया है इससे कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0