ईसीएल कुनुस्तोड़िया के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में नवीन हाईड्रॉलिक शॉवेल 

ईसीएल कुनुस्तोड़िया के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में नवीन हाईड्रॉलिक शॉवेल 

ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में एक नवीन हाईड्रॉलिक शॉवेल का आगमन हुआ है जिससे क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ-साथ ओसीपी में कार्यरत कर्मियों में उत्साह का संचार हुआ है। आज (15/07/2022 को) उक्त नवीन शॉवेल का विधिवत पूजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के अन्य अधिकारी व नॉर्थ सियारसोल ओसीपी के कर्मचारी तथा क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही, इस विशेष अवसर पर ईसीएल मुख्यालय के उत्खनन विभाग से श्री अमिताभ मजूमदार, श्रीमती मंजू चौधरी, श्री विपुल कुमार व सुश्री पृश्या कनौजिया की विशिष्ट उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ए. पी. पांडा व निदेशक (तकनीकी) श्री जे. पी. गुप्ता के प्रति समूचे क्षेत्र की ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र को दिये गये इस तरह के हाईड्रॉलिक शॉवेल से हमारा उत्साह बढ़ा है और इसका सकारात्मक प्रभाव उत्पादन-उत्पादकता पर दिखेगा। श्री सिन्हा ने महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री पी. के. राय के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0