डीएसटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह संपन्न सफाई कर्मियों का किया सम्मान एवं मन की स्वच्छता एवं परिवेश की स्वच्छता पर सेमीनार



अंडाल : विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार दामोदर घटी निगम के सभी संयंत्रों में स्वच्छ्ता पखवाड़ा का पालन दिनांक 16 मई से 31 मई के दौरान किया गया। 15 दिनों तक मनाए गए स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह डीएसटीपीएस में के दिव्यज्योति भवन के ट्रेनिंग हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री संचयन साहा , महाप्रबंधक (परिचालन एवं परिसेवा) श्री सुधीर व्यास, महाप्रबंधक (एफजिडी) श्री सुखदेव खान ने की। अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्री साहा ने आस पास की साफ सफाई के महत्व पर जोर देते यह स्वच्छता पखवाड़ा सफाई कर्मियों को समर्पित किया। उन्होंने सफाई कर्मियों के समाज में योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्य से न केवल परियोजना परिसर स्वच्छ एवं सुंदर दिखता है बल्कि लोग बीमारियों से भी सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित सफाई कर्मियों को अच्छे कार्य के लिए धन्यवाद दिया और परियोजना परिसर में कार्यरत 76 स्वच्छता कर्मियों को गमछा दे कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण मे पराजपित ब्राहमकुरी एशवारिया विद्यालय अंडाल की दीदी ने मन की स्वच्छ्ता एवं परिवेश की स्वच्छ्ता पर एक सेमीनार संदेश संबोधित किया , और लोगों को मन के साथ अपने आस पास की सफाई पर ध्यान देने को कहा और कहा, साफ मन और साफ परिवेश मे भगवान का वास होता है इससे माँ भी शांत होता है और काम करने मे मन लगा राहत है , जिससे वास्तविकता मे देश की तरक्की होती है|
कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद शमीम अहमद ने बताया की स्वच्छता पखवाड़े के दौरान डीएसटीपीएस परिसर एवं ग्रामीण इलाको में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का कार्य, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, चित्रांकन प्रतियोगिता, नारा एवं निबंध लेखन , ग्रामीण इलाको में जलापूर्ति, डस्टबिन की व्यवस्था , किशोरियों एवं महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुरल एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर कार्यक्रम आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी मोहम्मद इस्माईल मियां द्वारा उपप्रबंधक (मासा) श्री अरिजीत मजूमदार के निर्देशन में किया गया। इस पूरे पखवाड़े के दौरान चले विभिन्न प्रायोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताएं डीवीसी के कर्मी और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के मध्य आयोजित की गई थीं। इसमें स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता इत्यादि थे। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख के अतिरिक्त उपमहाप्रबंधक श्री शिबानंद सिंह इत्यादि थे। इस आशा के साथ की हर व्यक्ति सफाई के प्रति अपना समर्पण जारी रखेंगे कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?