जामुड़िया पुलिस का फिरे पावा अभियान

जामुड़िया पुलिस का फिरे पावा अभियान

जामुड़िया(तारकेश्वर राय) : खोए हुए मोबाइल की चिंता में डूबे 61 लोगों के चेहरों पर उस समय मुस्कान लौट आई, जब आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की विशेष पहल 'फिरे पावा' के तहत उन्हें उनके कीमती फोन वापस मिले। मंगलवार को जामुड़िया थाने में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस ने बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस ने आधुनिक तकनीक और ट्रैकिंग सिस्टम का कुशलतापूर्वक उपयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद, जामुड़िया के विभिन्न क्षेत्रों से गायब हुए 61 मोबाइलों को खोज निकाला गया। फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की जमकर सराहना की।इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल खोई हुई वस्तु लौटाना ही नहीं था, बल्कि नागरिकों को डिजिटल युग के खतरों से सुरक्षित रखना भी था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को 'साइबर जागरूकता' का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विशेष रूप से सलाह दी पुलिस ने बताया अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें,किसी के साथ भी अपना ओटीपी (OTP) साझा न करें,साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।इस सराहनीय पहल को सफल बनाने में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी बिमान कुमार मिर्धा, सीआई मानस दास, जामुड़िया थाने के ओसी सौमेन्द्रनाथ सिंह ठाकुर, मुक्तिनाथ शाही और साइबर सेल के अधिकारी शिवराम सिंह सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।जामुड़िया पुलिस का यह कदम न केवल जनसेवा की मिसाल है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच के भरोसे को और भी मजबूत करता है। तकनीक का सही इस्तेमाल और जागरूकता का यह मेल आने वाले समय में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0