कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पर्यावरण जागरुकता संबंधी सेमिनार 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पर्यावरण जागरुकता संबंधी सेमिनार 

पर्यावरण संरक्षण के उपायों के साथ-साथ आगामी विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा 

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सम्मेलन कक्ष में आज (29/05/2023) पर्यावरण जागरुकता संबंधी एक सेमिनार का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस सेमिनार में 'मिशन लाईफ़ - लाईफ़स्टाईल फ़ॉर एनवायरमेंट' थीम को लेकर पर्यावरण संरक्षण के उपायों और हमारे जीवन में प्रकृति और पर्यावरण की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गयी। इसके साथ-साथ 05 जून, 2023 को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारियों पर भी गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अभिरूप बासु ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से हमारे जीवन में पर्यावरण की महत्ता को स्पष्ट किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से दृढ़ संकल्पित होने का आह्वान किया। इस सेमिनार में क्षेत्रीय सामग्री प्रबंधक श्री प्रभाकर कुमार, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ विश्वजीत बंद्योपाध्याय, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक श्री देबदीप चटर्जी सहित क्षेत्र के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस सेमिनार संबंधी अपनी शुभकामना प्रेषित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण जागरुकता को केंद्र में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में कई प्रयास किये जा रहे हैं ताकि हम सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक हों, अपने दायित्व को समझें और उसका निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव सचेष्ट रहा है और सम्मिलित प्रयास से आगे भी पर्यावरण संबंधी हमारी प्रतिबद्धता बनी रहेगी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0