सेवा के लिए प्रतिबद्ध मेजिया थाना चंद घंटे में चोरी हुई मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया
बांकूड़ा(अमन राय) : बांकुड़ा जिले के मेजिया थाना क्षेत्र के चुआबेरिया गाँव से बीते दिन मेजिया थाना मे एक शिकायत आती है कि सुशांत भट्टाचार्य के घर से किसी अज्ञात बदमाश ने उनके काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। शिकायत पाने के बाद थाना प्रभारी कोशिका हाज़रा के नेतृत्व में टीम गठित कर इस मामले की तत्परता से जांच हो रही थी और चंद घंटे में पुलिस ने बाइक को ढूंढ निकाली | इसके अलावा पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है | जिसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?