कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बांसड़ा कोलियरी से सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह
जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बांसड़ा कोलियरी से 30 सितंबर, 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का सम्मान समारोह आज कोलियरी कार्यालय में आयोजित हुआ जिसमें बांसड़ा कोलियरी से सेवानिवृत्त हो रहे सर्वश्री अवधेश कुमार सिन्हा, नागेन बाउरी, गोलक बाउरी, सुदर्शन नायक, बच्चू माझी व सुजीत बनर्जी को कोलियरी में दी गयी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया और उनके सुखद भविष्य की कामना की गयी। इस सम्मान समारोह में बांसड़ा खान समूह के अभिकर्ता श्री सजीव चट्टोपाध्याय प्रमुखता से मौजूद रहे। उन्होंने कंपनी में सभी के अवदानों को सराहा और कहा कि इन सबने काफ़ी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना सेवाकाल पूर्ण किया है। इस मौक़े पर अभिकर्ता के साथ कार्मिक प्रबंधक श्री अयन चटर्जी, वित्त प्रबंधक श्री दीपक कुमार जायसवाल, जेसीसी सदस्य श्री अमर सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?