ईसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन का कुनुस्तोड़िया दौरा 

ईसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन का कुनुस्तोड़िया दौरा 

जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि राय ने आज (22/04/2023 को) कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान निदेशक (तकनीकी) ने क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी का विधिवत निरीक्षण किया और उत्पादन-उत्पादकता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिये। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना का भी परिदर्शन कर विधिवत जायज़ा लिया। उन्होंने वहाँ चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संतोष ज़ाहिर करते हुए कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र उत्पादन संबंधी गतिविधियों में अपनी प्रतिबद्धता हमेशा से रखता आया है और हाईवाल जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना को सफ़ल करने को पूर्णतः सचेष्ट है। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र के उत्पादन में अभिवृद्धि हेतु आवश्यक सुझाव भी दिये। ग़ौरतलब है कि क्षेत्र में निदेशक (तकनीकी) का स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अपर महाप्रबंधक श्री पी. के. नंदी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय सर्वेक्षण अधिकारी श्री सी. सी. तपादार सहित क्षेत्र के सभी अधिकारियों ने किया। श्री सिन्हा ने कहा कि निदेशक महोदय के आगमन से क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी उत्साहित हैं और निदेशक महोदय के सुझावों का अवश्य पालन किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में अभिकर्ता अमित कुमार सिन्हा व कोलियरी प्रबंधक श्री अशोक कुमार कर्मकार तथा नारायणकुड़ी हाईवाल परियोजना में अमृतनगर खान समूह के अभिकर्ता श्री राजकुमार बंदोपाध्याय, प्रबंधक श्री अक्षय घोष व मेसर्स गेनवेल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0