बांकुड़ा ज़िला प्रशासन द्वारा विश्वास बहाली के उपाय

बांकुड़ा (अमन राय ):देशभर में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है. दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं तीसरे एवं बाकी चरणों के चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार पूरे दमखम के साथ चल रहा है. वहीं दूसरी ओर राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए केंद्रीय एवं पुलिस बल के जवान जगह-जगह रूट मार्च भी कर रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा रूट मार्च के साथ साथ चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को भी समय रहते बारीकी से देखी जा रही है. इसी कड़ी में बांकुड़ा ज़िले एसपी श्री वैभव तिवारी, आईपीएस,एवं जिला शासक श्री सियाद एन, आईएएस,ने संयुक्त रूप से बांकुड़ा ब्लॉक 1 और 2 में सीएपीएफ के साथ रूट मार्च के माध्यम से मतदान केंद्रों का संयुक्त दौरा और विश्वास बहाली के उपाय और आम जनता के साथ बातचीत की गई। इस अवसर पर डीईओ, के साथ जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?