ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

* क्षेत्र के कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ
जमुड़िया(अमन राय): ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आज से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हुई। ग़ौरतलब है कि 16/06/2023 से आरंभ होकर यह पखवाड़ा 30/06/2023 तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई जब क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी ने क्षेत्रीय सम्मेलन कक्ष में उपस्थित क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलवायी। साथ ही, श्री त्रिवेदी ने सभी को सूचित किया कि इस पूरे पखवाड़े के दौरान क्षेत्र में विविध आयोजन किये जाएँगे जिनमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। वहीं, क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी श्री ज्योति प्रसाद बोरी ने इस पखवाड़े के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा सभी के सामने रखी। वहीं, क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने भी स्वच्छता पखवाड़े की सफ़लता की कामना की और आशा व्यक्त की कि हम सभी मिलकर इस आयोजन को सफ़ल बनाएंगे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?