दुर्गापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस पालन किया गया

दुर्गापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस पालन किया गया

दुर्गापुर (तारकेश्वर ):आज 20 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 79वां जन्मदिन है . राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा विभिन्न स्थानों पर इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपालमठ स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के चरणों में उपस्थित सभी ने पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण रॉय समेत अन्य नेता मौजूद थे.

इस दिन दुर्गापुर स्टील टाउनशिप अशोक एवेन्यू, न्यूटन एवेन्यू, काशीराम दास रोड कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पूरे सम्मान के साथ इस दिन को पालन किया गया ।पूरे कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण रॉय, इंटक नेता राणा सरकार, पूर्णेंदु पांडा, अमल हलदर, तुषार घोष, सुब्रत घोष समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

तरूण राय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताया. कहा भारत के डिजिटल इंडिया के निर्माता राजीव गांधी हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0