दुर्गापुर शिव शक्ति धाम में श्री राम कथा का आयोजन

दुर्गापुर शिव शक्ति धाम में श्री राम कथा का आयोजन

दुर्गापुर(अमन राय ) : दुर्गापुर शिव शक्ति धाम मंदिर अपनी भव्यता एवं श्रद्धालुओं की मंदिर के प्रति आस्था ही है कि यहां श्रद्धालु दर्शन एवं माथा टेकने के लिए दूर-दूर से आते हैं. शिवभक्त आरती में शामिल होते हैं एवं प्रसाद ग्रहण करते हैं. मंदिर संचालक द्वारा समय-समय पर यज्ञ अनुष्ठान भजन कीर्तन आदि आयोजित होता रहा है. देश के कई जाने-माने भजन गायक इस मंदिर में अपनी गायकी के माध्यम से हाजिरी लगा चुके हैं. मंदिर संचालक द्वारा आगामी नवरात्र के पावन अवसर पर 22 से 30 मार्च तक श्री राम कथा का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम शाम चार बजे से आरंभ होकर संध्या सात बजे तक प्रतिदिन पाठ किया जाएगा. इस धार्मिक अनुष्ठान के कथा व्यास स्वामी प्रणवपुरी जी महाराज उज्जैन मध्य प्रदेश से शिव शक्ति धाम मंदिर में पधारेंगे एवं अपने सु मधुर वाणी से कथावाचक करेंगे. माना जा रहा है इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे. शिव शक्ति धाम मंदिर के पुजारी ने कहा श्री राम कथा के अनुसरण से भक्तों का कल्याण होता है जीवन में सुख समृद्धि शांति का अनुभव होता है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0