पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी


बांकुड़ा(अमन राय) : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं |अगर बात करें सेफ ड्राइव सेव लाइफ की तो जिले के हर एक थाना क्षेत्र मे पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है | इसी क्रम में बेलियातोड़ ट्रैफिक पुलिस की ओर से बांकुड़ा के हैवी मोड में आम लोगों में हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से जो भी लोग हेलमेट पहन के आ रहे थे उन्हें रोक कर चॉकलेट का वितरण किया गया | इस कार्यक्रम से चालकों में काफी खुशियां देखी गई | यहां बता दे की बांकुडा पुलिस की ओर से आम लोगों में जागरूकता के लिए कई अनोखे कार्यक्रम किए जाते हैं ताकि लोग जागरुक रहे सजग रहे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?