एनटीपीएस थाना पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबद्ध पटाखे किये बरामद 

एनटीपीएस थाना पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबद्ध पटाखे किये बरामद 

दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आगामी पूजा त्यौहारों को देखते हुए इलाके मे विशेष पुलिसिया अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में कमिश्नरेट के एनटीपीएस थाना प्रभारी राहुल देव मंडल के नेतृत्व में इलाके मे विशेष पुलिस अभियान चलाया जा रहा था | जहां पुलिस को सफलता मिली है |पुलिस ने क्षेत्र के बोओजीएल कारखाने के बगल वाले बस्ती के एक घर से भारी मात्रा में प्रतिबद्ध पटाखे बरामद किए हैं | इस मामले में पुलिस ने विश्वनाथ नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है | मौके से पुलिस को 35 प्रकार की प्रतिबद्ध पटाखे बरामद हुए हैं | पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पुलिसिया कार्रवाई में लग गई है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0