डीएसटीपीएस द्वारा अंडाल में नि शुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

(*) नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग इसकी समय रहते उचित देखभाल आवश्यक- सुधीर कुमार झा

(*) चयनित 70 रोगियों के लिए मुफ्त में मोतियाबिंद ऑपरेशन का नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंदरपुर के कुशल डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन

अंडाल(अमन राय) : डीवीसी, डीएसटीपीएस अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंदरपुर के द्वारा एवं अंडाल ग्राम पंचायत के सहयोग से अंडाल ग्राम लाइब्रेरी परिसर में किया गया।जहां मुफ्त में ओपीडी सेवाओं के साथ मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन चयनित रोगियों के लिए प्रदान करने की व्यवस्था किया गया। शिविर में कुल 170 मरीजों का नेत्र जाँच किया गया और चयनित 70 मरीजों को आज और कल नि: शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंदरपुर ले जाने की व्यवस्था की गई | शिविर का उद्घाटन डीएसटीपीएस डीवीसी के परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा,उपमहाप्रबंधक(एच आर) श्री अरिजित मजूमदार एमओओईसी डॉक्टर देबाशीस दास,कर्माध्यक्ष जिला परिषद् श्री कलोबारन मंडल,कॉमेंटोर श्री कंचन मित्रा,जिलपरिषद कर्माध्यक्ष श्रीमती मिनाती हाजरा,श्री कौशिक मंडल , अंडाल ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती सरस्वती बॉउरी , उपप्रधान श्री सुधीन पांडे की उपस्थिति में किया | इस अवसर पर अंडाल ग्राम पंचायत पूर्व प्रधान श्री चिरंजीब रॉय , प्रबंधक (सीएसआर ) मोहम्मद शमीम अहमद,आदि मौजूद थे | परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा ने निगम द्वारा चलए जा रहे बहुआयामी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि डीवीसी डीएसटीपीएस विगत वर्षों से परियोजना के आस पास के गाँव में चलियी जा रहे नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम क्षेत्र के बड़ी आबादी को विकास व उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में संरचनात्मक ठोस पहल कर रहा है साथ ही ग्रामों में बुनियादी ढांचे के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाया जा रहा है,जिससे कि लोगों का सामाजिक -आर्थिक विकास हो सके। उन्होंने कहा की नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग इसकी समय रहते उचित देखभाल आवश्यक है | जिलपरिषद कर्माध्यक्ष श्री कलोबारण मण्डल ने कहा की डीवीसी के डीएसटीपीएस इकाई का सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम छेत्र के हर तबके के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहा है जो सराहनीय है । डीवीसी के इस कदम की सबको बढ़ा चढ़ कर सहयोग देना चाहिए और डीवीसी के बचे हुए कार्य को पूर्ण करने में सहयोग देना चाहिए ताकि डीवीसी और भी सामाजिक सरोकार का कार्य और भी बड़े पैमाने पर कर पाए। उपप्रधान सुधीन पांडे ने कहा डिवीसी हर साल मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन करता है जिसका सभी ग्राम वसई बेसब्री से इंतजार करते हैं , डिवीस का यह कार्य वाकई सराहनीय है | शिविर में लगभग में कुल 170 मरीजों को मुफ्त ओपीडी सेवाएं प्रदान की गयी ,तथा 70 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित हुए जिन्हे आज और कल दो दिन मे नि: शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंदरपुर ले जाया जा रहा है जहाँ कल और परसों उनका अस्पताल के एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा मुफ्त में फेको मशीन द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा एवं मुफ्त में आँखों से सम्बंधित ड्रॉप एवं दवा दी जाएगी तथा उन्हें ऑपरेशन के एक माह के उपरांत उचित अपवर्तन चश्मा प्रदान की जाएगी और फॉलो उप चेकउप अस्पताल द्वारा किया जायेगा तदुपरांत मुफ़्त मे चश्मा डिवीसी द्वारा व्यवस्था किया जाएगा | कार्यक्रम का सफल सञ्चालन पूर्व प्रधान अंडाल ग्राम पंचायत श्री चिरंजिब रॉय,प्रबंधक (सीएसआर ) मोहम्मद शमीम अहमद, डिवीसी डॉक्टर श्री देबाशीस दास,रजत कान्ति खाटुआ,नेताजी आई होसपटल से श्री राजेश चौधरी एवं द्वारा सफलता पूर्वक किया गया |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?