डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी शब्द अभ्यास मूल्यांकन कार्यक्रम
अंडाल : ‘’आइए हम सब आगे बढ़ें, हिंदी बोलें, लिखें और पढ़ें’’ के ध्येय पथ आगे बढ़ते हुए हिंदी लेखन कौशल विकास के अंतर्गत दिनांक 17 जून, 2025 को डीएसटीपीएस, डीवीसी, अंडाल में ‘हिंदी शब्द अभ्यास मूल्यांकन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया जिसमें परियोजना के हिंदीतर व हिंदी भाषी उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र के तत्वावधान में यह कार्यक्रम दैनिक प्रातःकालीन बैठक के दौरान दिव्यज्योति भवन स्थित सम्मलेन कक्ष में संपन्न हुआ।

मौके पर परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एवं एम्) श्री सुधीर कुमार व्यास ने कहा कि हिंदी लेखन कौशल केवल विचारों को शब्दों में ढालने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह संप्रेषण, सृजन, विचार एवं आत्म-अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम भी है। विशेष रूप से हिंदी जैसी समृद्ध भाषा में लेखन का अभ्यास व्यक्ति को भाषाई, सामाजिक और बौद्धिक रूप से सक्षम बनाता है। अतः परियोजना में लेखन कौशल के विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है।

इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (एएचएमएस) श्री सुकदेव खाँ, महाप्रबंधक (मा.सं./असै.) श्री अरिजीत मजुमदार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) श्री सत्य रंजन पांडा, उप महाप्रबंधक श्री पुलकेश चट्टोपाध्याय, श्री मुदस्सर जावेद, श्री मलय पात्र, श्री बाबलू घोष, श्री विशाल अग्रवाल, श्री मृणाल कान्ति मंडल, श्रीकांत गेडाला, डीसीएमओ डॉ. किसन मंडल, वरिष्ठ प्रबंधक श्री जयंत कुमार यादव, श्रीमती संजुलता मोहन्ती, श्री सुनिल गोराँइ, श्री आशीष तरु चटर्जी, श्री कौशिक कुमार चटर्जी, श्री योगेश मिलन, श्री दिलीप कुमार, श्री शुभ्र शंखा साहा, श्री सौकत सरकार, श्री अशोक कुमार स्वाईं, प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, श्री इमरान रजा, श्री रंजीत कुमार, श्री शुभम चटर्जी, श्री अनिर्बांण पाल आदि सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ द्वारा किया गया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?