दुर्गापुर एनएसएचएम द्वारा भव्य वार्षिक कार्यक्रम आयोजित

दुर्गापुर एनएसएचएम द्वारा भव्य वार्षिक कार्यक्रम आयोजित

दुर्गापुर(अमन राय) : दुर्गापुर की शैक्षिक संस्था एनएसएचएम द्वारा कैंपस में ही तीन दिवसीय  विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से"  ब्लिटज  2023"  अपने स्वर्णिम 26वी  वर्षगांठ मनाई जा रही है , इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की आज विधिवत उद्घाटन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डीसीपी अभिषेक गुप्ता  आईपीएस , ट्रस्टी  फ्रांसिस एंथोनी,डायरेक्टर डॉ आलोक सत्संगी.  प्रोफेसर अमृता भट्टाचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर  डॉक्टर बबीता दास पाल, के  अलावा और कई शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थी. एनएसएचएम के संस्थापक फ्रांसिस एंथोनी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक गुप्ता को उत्तरी पहनाकर  सम्मानित किया गया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.  इसके साथ साथ  प्रतिष्ठान की शिक्षिकाओं द्वारा गुब्बारा उड़ाया गया.  एवं मंच पर गणेश स्तुति एवं सरस्वती स्तुति छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई.इस वार्षिक कार्यक्रम में कई खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें एनएसएचएम के छात्रों के साथ-साथ और कई प्रतिष्ठानों के छात्रों ने इस  प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने मशाल जलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, आदि खेलों में छात्रों ने हिस्सा लिया.वार्षिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं में उत्साह देखते ही बन रहा था. इस वार्षिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने  भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों  एवं  वार्षिक के  इस भव्य आयोजन पर आयोजकों को शुभकामनाएं दी.वहीं संस्था की प्रोफेसर अमृता भट्टाचार्य ने आज के इस कार्यक्रम के बारे में  मीडिया को संबोधित करते हुए कहा यह कार्यक्रम छात्र छात्राओं को उनके मनपसंद विषयों पर भविष्य में अग्रसर होने का एक माध्यम है.ज्ञात हो कि एनएसएचएम  संस्थान  में  विभिन्न विषयों से शिक्षा ग्रहण कर रहे  छात्रो   को शिक्षकों द्वारा पूरी निष्ठा के संग पढ़ाया जाता है. ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो एवं संस्थान  का भी सम्मान बड़े.  आज यह प्रतिष्ठान किसी परिचय का मोहताज नहीं है देश के विभिन्न हिस्सों से यहां बच्चे शिक्षा ग्रहण के लिए आते हैं.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0