डीवीसी अंडाल द्वारा हिंदी कविता प्रतियोगिता  संपन्न

डीवीसी अंडाल द्वारा हिंदी कविता प्रतियोगिता  संपन्न


अंडाल(अमन राय ) : डीवीसी, डीएसटीपीएस में हिंदी पखवाड़ा-2022 के उपलक्ष्य में सस्वर हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता संपन्न हुई।
इसका आयोजन राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति के तत्वावधान में दिव्यज्योति भवन के प्रशिक्षण हॉल में हिंदीतर व हिंदी भाषी वर्गों हेतु अलग-अलग मूल्यांकनार्थ किया गया। बतौर निर्णायक मंडल के सदस्य - उप मुख्य अभियंता श्री शिवानन्द सिंह, श्री शुभमय मुखर्जी, श्री पुलकेश चटर्जी और अधीक्षण अभियंता मो. परवेज आलम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर उप मुख्य अभियंता श्री अक्षय कुमार व अधीक्षण अभियंता श्रीमती संजुलता मोहन्ती की भी उपस्थिति रही। हिंदीतर प्रतिभागियों में प्रबंधक श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, जेई श्री सजल दे व श्री अभिजित सेन, सहा. ग्रेड-।। बासुदेव चक्रवर्ती, एसडीई श्रीमती सयानी भौमिक, सहा. प्रबंधक श्री मलय चटर्जी तथा हिंदी भाषी वर्ग में जेई श्री आकाश दीप, एसडीई श्री गौतम कुमार, श्री राजेश कुमार व  श्री अखिलेश  कुमार, सहा. ग्रेड -।। श्री प्रदीप कुमार इत्यादि अधिकारियों व  कर्मचारीयों ने बड़े आकर्षक ढंग से कविता पाठ किया। हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाॅं ने प्रतियोगिता को संचालित किया।
आगामी 20 को 11.30 बजे  प्रशासनिक,तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता (हिंदीतर व हिंदी भाषी वर्गों हेतु अलग-अलग मूल्यांकनार्थ) का आयोजन दिव्यज्योति भवन के प्रशिक्षण हॉल में किया गया है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0