जामुड़िया थाने पुलिस को मिली कामयाबी चोरी का माल बरामद
जमुडिया(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जमुडिया थाना क्षेत्र के श्याम सेल फैक्ट्री से विगत 14 मार्च को सरिया से भरी एक लोरी कारखाने से जोरहाट आसाम के लिए बकायदा चालान के साथ निकली थी | 15 मार्च को जब ट्रांसपोर्टर पिंटू तिवारी ने उस लोरी के ड्राइवर सह मालिक गाजी अशोक से जब संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद बता रहा था | फिर 16 तारीख को संदिग्ध स्थिति मे मालिक ने ब्रोकिंग कंपनी मा तारा रोड लाइन से संपर्क किया लेकिन उससे भी सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया | फिर उन्होंने 17 तारीख को नलहटी की ओर लोरी की तलाश में चल पड़े 18तारिक तक उन्होंने ढूंढा लेकिन वह ढूंढने में असमर्थ रहे | फिर 19 मार्च को जब वह जमुडिया लौट आये तो उन्होंने जमुडिया के विजय नगर फुटबॉल ग्राउंड के पास उस लोरी को खाली देखा | ड्राइवर से पूछे जाने पर उसने कहा कि वह सरिया बीरभूम जिले में बेच दिया | फिर पिंटू तिवारी ने जामुडिया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल को घटना की शिकायत की | पुलिस ने तत्परता के साथ इस घटना की जांच में जुट गई और केन्दा फाड़ी प्रभारी सुकांता दास को जांच करने का जिम्मा दिया गया | पुलिस ने आरोपी गाजी अशोक को हिरासत में लेकर सात दिनो के पुलिस रिमांड में लिया और उसके बाद पुलिस ने मुर्शिदाबाद एवं बीरभूम जिले से चोरी हुए सारे सरिया बरामद कर लिया | चोरी हुए पूरे सरिया का कीमत बीस लाख रुपये बताया गया | सरिया मिल जाने से ट्रांसपोर्टर पिंटू तिवारी ने पुलिस का धन्यवाद किया | इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों मे भी काफी खुशी देखी गई |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?