छठ महापर्व सामाजिक संस्थाओं का योगदान
दुर्गापुर न्यूज़:छठ महापर्व के उपलक्ष में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी अपना योगदान दिया। इसी क्रम में दुर्गापुर वाल्मीकि समाज सेवा समिति की तरफ से छठ घाट पर लोगों के लिए कॉफी, चाय, बिस्किट और पानी की व्यवस्था की गई। आयोजन अकबर रोड गर्ल्स स्कूल के सामने घाट में किया गया था.इस अवसर पर बतौर अतिथि डीएमसी के बोर्ड मेंबर धर्मेंद्र यादव उपस्थित थे। इसके अलावा रीना चौधरी, रविंद्र वाल्मीकि, आजाद सिंह आदि भी उपस्थित रहे और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।संस्था के इस नेक प्रयास की सभी ने प्रशंसा की और कहा कि यह समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण है। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे आगे भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे और समाज के लोगों की सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?