आईएसपी अनुबंधित कर्मचारियों का करेगा कौशल विकास
आसनसोल(अमन राय): सेल आईएसपी और इंडियन आयरन एंड स्टील सेक्टर स्किल काउंसिल (आईआईएसएसएससी) ने ईडी (वर्क्स), आईएसपी और सीईओ, आईआईएसएसएससी की मौजूदगी में ईडी (वर्क्स) कॉन्फ्रेंस हॉल, बर्नपुर में रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) योजना के कार्यान्वयन के लिए स्किल इंडिया के तहत एनएसक्यूएफ (नेशनल स्किल क्वालिटी फ्रेमवर्क) स्तरों के अनुसार अनुबंधित कार्मिकों को कुशल कर्मचारी बनाने और प्रमाणित करने संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। श्री पवन कुमार, कार्यवाहक ईडी (पीएंडए), आईएसपी और श्री सुशीम बनर्जी, सीईओ, आईआईएसएसएससी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी एमओयू हस्ताक्षर समारोह के गवाह बने।
आईएसपी, बर्नपुर, सीएसआर फंडिंग के माध्यम से आरपीएल योजना के तहत आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले अनुबंधित कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके सेल का पहला संयंत्र बन गया है। यह संयंत्र परिसर में बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण,शिक्षा या प्रमाणन के काम कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों को प्रमाणित करने पर केंद्रित है।
इस एमओयू पर हस्ताक्षर आईएसपी का आने वाले वर्षों में अपने सभी अनुबंध कर्मचारियों के कौशल को सार्वभौमिक बनाने और सुरक्षित कार्य के लिए प्रमाणित कुशल कार्यबल को नियुक्त करने की दिशा में पहला कदम है।
आईआईएसएसएससी, राष्ट्रीय कौशल विकास नीति के तहत 2009 में भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत एक उद्योग संचालित गैर-लाभकारी निकाय है, जो लौह और इस्पात से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए योग्यता पैकेज और राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक विकसित करता है।
मानव संसाधन विकास केंद्र, आईएसपी बर्नपुर के सहयोग से स्किल इंडिया पोर्टल पर कुशल कर्मचारियों को पंजीकृत करके उनका प्रशिक्षण, मूल्यांकन और प्रमाणन किया जायेगा। आईएसपी के निदेशक प्रभारी बी पी सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 तक आईएसपी के सभी अनुबंधित कार्यबल को प्रमाणित करने और जनशक्ति के कौशल विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?