जमुड़िया थाना पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

जमुड़िया थाना पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों पहले एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई थी | इस चोरी की घटना का मामला दर्ज होते ही पुलिस इस विषय की पड़ताल में लग गई थी | इस दौरान जमुड़िया थाने के प्रभारी राजशेखर मुखर्जी द्वारा बनाए गए पीसी पार्टी के टीम को इसकी जिम्मा दी गई | एवं पुलिस बाइक चोर को पकड़ने में सफल रही | आरोपी का नाम राजेश गोप उर्फ पटल है जो जमुड़िया के नंदी ग्वालपाड़ा का रहने वाला है | पुलिस को उसके पास चोरी हुए मोटरसाइकिल सहित एक और बाइक बरामद हुए हैं | पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है और यह पता लग रही है कि यह बाइक चोरी की घटना में और कौन-कौन शामिल है ताकि उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0