डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ तथा सर्पदंश बचाव व प्राथमिक उपचार पर जागरूकता शिविर

अंडाल(अमन राय) : डीवीसी, डीएसटीपीएस में दिव्यज्योति भवन स्थित सम्मेलन हॉल में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ मंगल दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र डिस्पेंसरी के मेडिकल विंग के सहयोग से सीएसआर कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सर्पदंश-बचाव व प्राथमिक उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस आयोजन के पर्यवेक्षक के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन, पश्चिम बगाल ज़ोन के प्रमुख सर्प विशेषज्ञ डॉ. हिमाद्री कुमार पाल अपना वक्तव्य देते हुए सर्पदंश-बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत, सर्पदंश के साथ कैसे बचा जा सकता है और सर्पदंश के द्वारा होने वाले सार्वजनिक स्वास्थ्य हानियों के प्राथमिक इलाज व इससे जुड़े खतरों को समझाने और इससे बचाव के तरीकों को प्रस्तुत किया गया जो गाँव से शहर तक के व्यक्तियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस विशेष आयोजन में, ग्रामीणों, कारख़ाना कर्मचारियों और डीवीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस आयोजन में, परियोजना प्रधान सुधीर कुमार झा और वरिष्ठ महाप्रबंधक मनोज कुमार ठाकुर, डीजीएम अरिजीत मजुमदार, डॉ. किसन मंडल, डॉ. डी. दास, प्रबंधक शमीम अहमद आदि मौजूद थे, जिन्होंने इस सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ - दिनांक 14 सितंबर, 2023 को डीवीसी, डीएसटीपीएस में राजभाषा प्रतिज्ञा के साथ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ हो गया जो कि 29 सितंबर, 2023 तक चलेगा। राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति के तत्वावधान में हिंदी दिवस/हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान ने विभागाध्यक्षों, कार्यालय प्रधानों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलायी । तदुपरांत वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार ठाकुर ने हिंदी पखवाड़ा की सफलता की कामना करते हुए दामोदर घाटी निगम के अध्यक्ष तथा डीएसटीपीएस के परियोजना प्रमुख द्वारा जारी हिंदी दिवस संदेशों का पाठन किया । इस अवसर पर परियोजना प्रधान सुधीर कुमार झा ने कहा की हिंदी भाषा में सभी भारतीय भाषाओं का समान आदर है। यह अति सहज भाषा है जिसका राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्वरूप विशाल है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वे अपना अधिकाधिक कार्य राजभाषा हिंदी में करते हुए अपने राष्ट्रीय दायित्व को निभाएं । कार्यक्रम को हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाँ ने संचालित किया । आगामी 16.09.2023 को हिंदीतर व हिंदी भाषी अधिकारियों व करमचारियों के लिए राजभाषा क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?