डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

अंडाल(अमन राय) : दिनांक 16/09/2023 को हिंदी पखवाड़ा का अनुपालन करते हुए राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र में राजभाषा प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल में किया गया। मंचासीन उप महाप्रबंधक अरिजीत मजुमदार व शिवानन्द सिंह सहित प्रबंधक जितेन्द्र कुमार रजक ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रबंधक गौतम कुमार व उप प्रबंधक अरविन्द कुमार यादव ने क्विज़ मास्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। संयोजन हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने किया। फाइनल छह टीम यथा- टैगोर, दिनकर, फिराक, तुलसी, शिवानी, अरुंधती के बीच राजभाषा हिंदी तथा डीवीसी एवं डीएसटीपीएस में राजभाषा गतिविधयाँ हिंदी पर्यायवाची शब्द, विपरितार्थक शब्द, अनेक शब्द के लिए एक शब्द आदि से चक्रवत प्रश्न पूछे गये। बड़ी दिलचस्पी के साथ सभी सदस्यों ने उत्तर दिये। गोपाल चन्द्र साहु, आकाश दीप व श्रीमती रुनु सरकार की अरुंधती टीम- प्रथम, अश्विनी शीट, मलय चटर्जी व मो. कासिफ रिजवी की दिनकर टीम- द्वितीय तथा श्रीमती पूनम यादव, संजीव कुमार व निखिल माजी की शिवानी टीम- तृतीय स्थान पर विजेता रही। शेष टीम सदस्यों यथा- श्रीमती राशि अग्रवाल, सुमीत कुमार, मो. कासिम अली, आलोक गराइ, हरिशंकर कुमार हरि, अनुराग कुमार, राजीव कुमार, आलोक प्रकाश, तनवीर अख्तर ने भी काँटे का टक्कर दिया। भाषा में शक्ति प्रयोग से आती है-यह संदेश देते हुए प्रतियोगिता संपन्न हुई।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0