अंडाल थाना पुलिस को मिली कामयाबी शातिर गिरफ्तार
अंडाल(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंडाल थाना इलाके के दक्षिण खंड बाजार स्थित यूको बैंक के सामने एक हार्डवेयर की दुकान में बुधवार की दोपहर नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक के बल पर दुकान मालिक से सात लाख लूट कर फरार हो गए थे | इस घटना की शिकायत मिलते ही अंडाल थाना पुलिस इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई थी | वही इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है पुलिस उस दुकान के केसियर छोटू अंकोरीया एवं उसके भाई को गिरफ्तार किया है | पुलिस को उसके पास से दो लाख रुपये बरामद हुए हैं | पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?