सोनपुर बाजारी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन शैली जीने के प्रति जागरूकता अभियान

पाण्डेश्वर(अमन राय) : मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के तहत सोनपुर बाजारी डिस्पेंसरी में प्रदूषण और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सोनपुर बाजारी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन शैली जीने के प्रति जागरूक किया गया। हमारे सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दैनिक जीवन शैली में बदलाव के बारे में कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए क्षेत्र और परियोजना कार्यालय के विभिन्न हिस्सों में और पोस्टर लगाए गए थे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?