सीएसआर के तहत अंडाल ग्राम हाई स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम एवं अंडाल हाई स्कूल में ०२ यूनिट टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन


अंडाल(अमन राय) : अंडाल हाई स्कूल में 2 आधुनिक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन और अंडाल ग्राम हाई स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम सुविधा का उद्घाटन माननीय विधायक श्री तापस बनर्जी, सीनियर जीएम एवं एचओपी श्री सुधीर कुमार झा, श्री मनोज कुमार ठाकुर जीएम (ओ एंड एम), डीजीएम (एचआर एंड सिविल) श्री अरिजीत मजूमदार, और अन्य गणमान्य व्यक्ति, जिला परिषद कर्माध्यक्ष श्री कालोबरन मंडल, श्रीमती मिनती हाजरा, कॉमेंटर श्री जगतपति मित्रा, सभापति लक्ष्मी टुडू, उपसभापति, श्री कौशिक मंडल, श्री चिरंजीब रॉय, प्रबंधक सिविल पंकज लोचन, कनिष्ठ अभियंता श्री सौरव रक्षित, श्री गोविंदो भट्टाचार्य, प्रधानाध्यापक अंडाल ग्राम स्कूल, श्री ए के घोष हेडमास्टर अंडाल हाई स्कूल, श्री मृणाल कांति साहा की उपस्थिति में किया गया । स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते हुए विधायक श्री तापस बनर्जी ने कहा आज का दौर समय के साथ चलने का है, हम लोग जब बच्चे थे तब ये सुविधाएँ नहीं थी आज स्कूलों में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को इंटरैक्टिव सेशन के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है, जिससे बच्चे देश दुनिया की साडी जानकारी एक ही छत के नीचे प्राप्त कर प् रहे हैं , इस क्रम में डीवीसी अंडाल द्वारा ये स्मार्ट क्लासरूम देकर बच्चों को नयी शिक्षा प्रणाली में एक मील का पत्थर साबित होगा, मई धन्यवाद देता हु दिवस मैनेजमेंट को जो इस दिशा में सोचा और का दिखाया। वहीँ दूसरी ओर अंडाल हाई स्कूल में 02 यूनिट मॉडर्न टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन कर्त हुए कहा इतना सुन्दर और इतनी सुविधाओं से लैस टॉयलेट ब्लॉक स्कूलमें डीवीसी ही उपलब्ध करा सकता है , अब स्कूल मैनेजमेंट एवं बच्चों को इसे साफ़ सुथरा रखना है प्रॉपर मैनेजमेंट कर इस्तेमाल करना है | डीवीसी के परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा ने कहा , डीवीसी नित नए और इनोवेटिव स्कीम सीएसआर योजना के तहत ग्राम विकास के लिए लाती रही है , इसी क्रम में इस साल एक स्कूल में पाइलट प्रोजेक्ट के रूप में 3.75 लाख की खर्च से एक स्कूल अंडाल ग्राम हाई स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था की है , आने वाले समय में अंडाल इलाके के सभी स्कूलों को इस योजना से जोड़ा जायेगा और सारे स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम के व्यवस्था कर मॉडर्न एजुकेशन के माध्यम से जोड़ना जायेग। स्कूलों में उचित टॉयलेट व्यवस्था न होने से स्कूल में शिक्षा लेने वाले बचो को काफी परेशानी होती है, इसलिए डीवीसी सारे स्कूलों में मॉडर्न टॉयलेट की व्यवस्था करें के लिए प्रतिबद्ध है, अंडाल हाई स्कूल में 15 लाख की लगत से 02 टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है ये इस दिशा में उठाया गया एक और कदम है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक सीएसआर शमीम अहमद ने किया |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?