जय बालाजी ग्रुप द्वारा इस वर्ष भी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा 

जय बालाजी ग्रुप द्वारा इस वर्ष भी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा 

दुर्गापुर(अमन राय ) : जय बालाजी ग्रुप की ओर से विगत आठ वर्षों से 10k मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाता रहा है | इस वर्ष भी आगामी 17 दिसंबर 2023 को दुर्गापुर के गाँधी मोड मैदान से यह दौड़ होगी | कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के ग्रुप एचआर आलोक पाण्डेय ने बताया की पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जय बालाजी ग्रुप की ओर से 10k मैराथन का आयोजन किया जा रहा है | इस वर्ष दो नयी श्रेणी बच्चे एवं महिलाओं के लिए भी जोड़ा गया है | उन्होंने बताया कि बर्धमान से लेकर आसनसोल तक विभिन्न इंडस्ट्री,कॉलेज,सरकारी संस्था,एयर फ़ोर्स,पैरामिलिट्री, आर्मी,सहित समाज के सभी वर्गों को इस दौड़ के साथ जोड़ा जा रहा है | पिछले वर्ष के 10K में लगभग 3000 से अधिक धावक ने हिस्सा लिया था | इस वर्ष 4000 से अधिक धावक भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है | इच्छुक व्यक्ति JBG ENDUARA 101 App से लोगिन करके रजिस्ट्रेशन कर सकते है | उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है लोगों को फिजिकल फिटनेस से जागरूक करना कामकाज के कारण लोग अपने शारीरिक फिटनेस को भूल जाते है उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य यह आयोजन किया जाता है | इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है और उम्मीद है कि इस वर्ष और बड़े आकार में यह कार्यक्रम सफल होगा | यहां बता दे की जय बालाजी ग्रुप की ओर से समय-समय पर विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं | इसके साथ ही उन्होंने शिल्पाचाल न्यूज़ के माध्यम से दुर्गापुर वासी को आगमी दीपावली, काली पूजा,छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0