पुलिस की सक्रियता ने शातिरों के मंसूबे को किया नकाम

पूर्वी बर्दवान(अमन राय ) : पूर्वी बर्दवान जिला अंतर्गत मंगलकोट थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति डकैती की योजना बना कर मुसहरू बस स्टैंड इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं. ऐसे में मंगलकोट पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर मुसहरू बस स्टैंड इलाके से दो आरोपियों को आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइकें भी बरामद की गईं। फिर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की गई। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए जिला पुलिस जांच जारी रखे हुए है.दूसरी ओर, पूर्वी बर्दवान जिले के खंडोगोश थाने की पुलिस ने खेजुरहाटी शपारा में एक विशेष अभियान चलाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?