ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन
सांकतोडिया (अमन राय) : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से जनवरी माह, 2023 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के सम्मान मेँ आज दिनांक 31.01.2023 को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से तीन अधिकारी तथा नौ कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है ।
सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में श्री आशीष कुमार घटक मुख्य प्रबंधक (सिविल), श्री रविंद्र मुख्य प्रबंधक( विद्युत एवं यांत्रिकी), श्री सुजीत कुमार रूज प्रबंधक(सर्वे), श्री मोहित कुमार घोष फोरमैन इंचार्ज, श्री करुणामोय बंदोपाध्याय वरिष्ठ निजी सहायक, श्री तरुण कुमार भट्टाचार्य मुख्य टेक्निशियन ( रेडियोग्राफ़र), श्री तमल कृष्ण बंदोपाध्याय कार्यालय अधीक्षक, श्री प्रदीप कुमार गिरी कार्यालय अधीक्षक, श्री पंकज कुमार मंडल लिपिक, श्री नंदलाल पासवान इलेक्ट्रीशियन, श्री धीरेंद्र नाथ गोराई ड्राइवर एवं श्री नीलकंठ गोप वरिष्ठ सुरक्षा गार्ड शामिल है।
ईसीएल की निदेशक( कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नीलेंदु कुमार सिंह एवं कार्यकारी निदेशक (उत्पादन) /सीआईएल एवं उत्पादन और समन्वय गतिविधियों के ओएसडी ईसीएल श्री नीलाद्रि राय ने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा कंपनी को दिये गये योगदान को सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की ।
इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?