दुर्गापुर की मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने थामी शिक्षा की मशाल

दुर्गापुर की मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने थामी शिक्षा की मशाल

दुर्गापुर न्यूज़ :समाज सेवा की परंपरा को जीवंत रखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (विधान नगर शाखा) ने एक बार फिर शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी सक्रियता की अनूठी मिसाल पेश की है। हाल ही में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में समिति ने सागरभांगा हिन्दी हाई स्कूल के 20 मेधावी परंतु जरूरतमंद विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए ₹40,000/- की सहायता राशि का चेक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नम्रता सिन्हा को सौंपा। यह पुनीत कार्य प्रांतीय अध्यक्षा एवं सचिव के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।समिति केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। वर्षों से चली आ रही इनकी निरंतर सेवाओं में प्रमुख हैं:

​आत्मनिर्भर नारी: महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने हेतु पेंटिंग, मेहंदी और ब्यूटीशियन के नि:शुल्क प्रशिक्षण।

​आधुनिक शिक्षा: विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का निर्माण और बुनियादी ढांचे (बाथरूम रिनोवेशन) का कायाकल्प।

​युवा कौशल: कंप्यूटर, बैडमिंटन और आत्मरक्षा के लिए कराटे की निःशुल्क कक्षाएं।

​जीव और अध्यात्म सेवा: गौ-सेवा, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का साथ और बच्चों को मंत्र एवं संस्कारों से जोड़ना।समिति ने अपने आगामी संकल्पों की घोषणा करते हुए बताया कि आने वाले समय में वे वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु गोबर से दीया बनाने की मशीन की स्थापना, निरंतर गौ-सेवा और बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास जैसे कार्यों को और गति प्रदान करेंगे।जब समाज की मातृशक्ति संगठित होकर सेवा का बीड़ा उठाती है, तो परिवर्तन निश्चित है। दुर्गापुर विधान नगर शाखा का यह प्रयास न केवल बच्चों के सपनों को पंख दे रहा है, बल्कि समाज के सामने एक प्रेरणादायक आदर्श भी प्रस्तुत कर रहा है। 'सेवा ही परमो धर्म' का यह मंत्र वास्तव में धरातल पर चरितार्थ हो रहा है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0