ईसीएल ने नियुक्ति पत्र जारी किये

ईसीएल ने नियुक्ति पत्र जारी किये

ईस्टर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड में माइनिंग सरदार, तकनीकी एवं पर्यवेक्षक ग्रेड “सी” के पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी नियोजन-सूचना, दिनाँक-20.02.2022 के तहत सफल अभ्यर्थियों को आज एक कार्यक्रम के दौरान निदेशक तकनीकी श्री जे. पी. गुप्ता के कर कमलों से नियुक्ति पत्र जारी किए गए ।

माइनिंग सरदार की उपरोक्त सीधी भर्ती प्रक्रिया में सफल कुल 256 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए है । संवैधानिक पदों पर नए कर्मीयों की भर्ती से कंपनी के कोयला उत्पादन –उत्पादकता में सकारात्मक वृद्धि होगी । उपरोक्त कार्यक्रम में महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औ. सं. ), श्री पी. के. श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (कल्याण) श्री एम .के. सिंह के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0