सिविक पुलिस ने की परीक्षा देने जा रही छात्रा की मदद

सिविक पुलिस ने की परीक्षा देने जा रही छात्रा की मदद

आसनसोल(अमन राय) : पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक परीक्षा आज से शुरू हुई | परीक्षा को देखते हुए छात्र छात्राओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन आगे से ही अलट थी | इतना ही नहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलों मे प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं को पानी का बोतल,फूल एवं पेन भी दिया गया | इसी बीच कमिश्नरेट के हीरापुर थाने क्षेत्र के मानिकचंद गर्ल्स हाई स्कूल में परीक्षा देने आई दीपेंटी माड्डी ने अपना एडमिट कार्ड भूल गया था | उस वक्त ड्यूटी पर तैनात हीरापुर थाना के सिविक बिद्युत कुमार मांडल ने तत्परता के साथ उस छात्री का एडमिट कार्ड उसके घर से लेकर आया | छात्री ने इस सहयोग के लिए सिविक को धन्यवाद दिया | इसके अलावा मौजूद अभिभावकों ने भी पुलिस की प्रशंसा की |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0