डीएसटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत चित्रांकन प्रभात फेरी एवं स्वास्थ्य और स्वच्छता सेमिनार का आयोजन

डीएसटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत चित्रांकन प्रभात फेरी एवं स्वास्थ्य और स्वच्छता सेमिनार का आयोजन

अंडाल : देश की अग्रणी बिजली उत्पादन कंपनी,दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन अंडाल डीवीसी,भारत सरकार के बिजली मंत्रालय के निर्देशानुसार,16-31 मई 2024 के बीच स्वच्छता पखवाड़ा 2024 मना रही है। पंद्रह दिन तक चलने वाले लम्बे कार्यक्रम के क्रम में दिनांक 19 मई 2024 को सुबह 8 बजे बेनाचिटी डीएसटीपीएस कॉलोनी में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण के प्रति क्षेत्र में जागरूकता हेतु डीवीसी कॉलोनी के स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बच्चों के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 बच्चों के अभिभावकों और डीवीसी अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों ने नारा लगाते हुए तख्तियों के साथ पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,बिजली संरक्षण,पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया ताकि अगर हम सही समय पर अपने पर्यावरण के साथ तालमेल बिठाने की दिशा में कदम नहीं उठाएंगे तो पृथ्वी का भी भला नहीं होगा और आने वाले दिनों में यह जीने लायक न रहेगा और हमारा अस्तित्व असुरक्षित होगा | कार्यक्रम के अगले चरण में सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे डीवीसी कॉलोनी के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता अभियान के तहत शिक्षा,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में जागरूकता हेतु सिट एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के कुल 70 बच्चों ने अपनी उम्र और कक्षा के अनुसार 4 समूहों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया | इसी क्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में चर्चा करने के लिए डीएसटीपीएस के उड़ान लेडीज क्लब के लिए डीवीसी महिला कर्मचारियों, डीएसटीपीएस के अधिकारीयों की पत्नी के साथ एक स्वास्थ्य और स्वच्छता सेमिनार की व्यवस्था की गई है। इस सत्र में लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सेमिनार विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपिका राय और उड़ान महिला क्लब के सदस्यों के बीच इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से आयोजित किया गया था, चर्चा के मुख्य बिंदु थे, दैनिक स्वच्छता अभ्यास मौखिक स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार,स्वस्थ भोजन की आदतें, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण और स्वच्छता उत्पाद का उपयोग इत्यादि। सत्र इंटरैक्टिव था, सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी स्वास्थ्य और स्वच्छता मुद्दों को स्पष्ट किया और विशेषज्ञ राय डॉ दीपिका राय द्वारा दी गई, कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राशि अग्रवाल द्वारा किया गया और स्वच्छता पखवाड़ा पहल के तहत कार्यक्रम की व्यवस्था नोडल अधिकारी मोहम्मद शमीम अहमद द्वारा की गई। श्री संचयन साहा सीजीएम और एचओपी के मार्गदर्शन में और श्री सुधीर कुमार व्यास जीएम (ओ एंड एम), श्री सुखदेव खान जीएम (एफजीडी)की देखरेख में श्री अरिजीत मजूमदार,डीजीएम (एचआर) डॉ दीपिका राय, डीसीएमओ, डीटीपीएस अस्पताल की उपस्थिति में भारत सरकार के प्रमुख स्वच्छ भारत आंदोलन, स्वच्छ भारत मिशन के अनुरूप डीवीसी में एक जन जागरूकता कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से इस्माईल मियां,श्री शुभाशीष गुप्ता, पल्लब मंडल, अरुण दास, नीलेश बिस्वास बिभाष डाँग , संजीब रॉय , चिनमय बिस्वास इत्यादि उपस्थित एवं कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय योगदान दिया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0