कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में धूमधाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में धूमधाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस 

* महाप्रबंधक के नेतृत्व में हुए विविध आयोजन 

* क्षेत्रीय कार्यालय के साथ-साथ सभी कोलियरियों में भी हुआ पौधारोपण 

* क्षेत्र के कर्मी, उनके परिवार के सदस्य और बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 

जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौक़े पर जहाँ क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के साथ सभी ने पौधारोपण किया; वहीं एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित और प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ क्षेत्र के कर्मियों व उनके बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जिनके विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही, बच्चों के लिए एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था जिसमें मिट्टी से तरह-तरह के खिलौने व अन्य चीजें बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारा नैतिक दायित्व होना चाहिए कि हम ना पेड़ काटें और ना किसी को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण हेतु अनेक कार्यक्रम हुए हैं और आज भी आयोजित विविध कार्यक्रम पर्यावरण और प्रकृति के प्रति हमारी वचनबद्धता को दोहराता है। इस अवसर पर पर्यावरण ध्वजारोहण किया गया और सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0