दुर्गापुर ताप विद्युत् केंद्र में स्वच्छता पखवाड़ा २०२३ का पालन

अंडाल(अमन राय)विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार दामोदर घटी निगम के सभी संयंत्रों में स्वच्छ्ता पखवाड़ा का पालन दिनांक 16 मई से 31 मई के दौरान किया जा रहा है. इसी क्रम में दुर्गापुर स्तिथ दुर्गापुर थर्मल पावर स्टेशन के अंतर्गत आने वाले डीवीसी हाई स्कूल में स्वच्छ्ता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गांवों के स्कूली छात्र छात्री एवं डीवीसी कॉलोनी के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित किया | जिसमे करीब 100 विभिन्न वर्ग के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों का विषय जल बचाओ पृथ्वी बचाओ/ स्वच्छ भारत , ऊर्जा बचाओ पृथ्वी बचाओ / ठोस अपशिष्ट प्रबंधन था | बच्चों ने अपनी क्षमता के अनुरूप एक से बढकर एक अच्छे पेंटिंग बनाए, बच्चों द्वारा बनाए पेंटिंग बहुत ही अच्छे व आकर्षक लग रहे थे। इस दौरान सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे, यह प्रतियोगिता डीवीसी डिटीपीएस स्कूल के अनुनभव टीम शिक्षकों देख रेख में मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान श्री मलय बल एवं उपमहाप्रन्धक श्री प्रसांता धावा के निर्देशन में किया गया इसी क्रममें दिनक १६ मई को शपथ ग्रान संविरह का भी आयोजन किया गया था | स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ३१ मई तक कई सरे कार्यक्रम दुर्गापुर ताप विद्युत् केंद्र में किये जाने का प्लान है
Click Here to Visit
What's Your Reaction?