डीवीसी डीएसटीपीएस में 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
डीवीसी, डीएसटीपीएस, अंडाल, दुर्गापुर : दिनांक 15 अगस्त, 2022 को दामोदर घाटी निगम के दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, अंडाल में मधुमय अपने देश के छिहत्तरवें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन प्लांट के शौर्य भवन के समक्ष संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुनील प्रसाद, मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान, डीवीसी, डीएसटीपीएस, अंडाल ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा सीआईएसएफ, डीएसटीपीएस यूनिट के उप समादेष्टा श्री समरेश कुमार की आगवानी में परेड का निरीक्षण किया। मौके पर आजादी के प्रतीक गुब्बारों के झुंड को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा खुले आसमान में उड़ाया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सुनील प्रसाद, मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में तथा देश के शरहदों पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले तमाम अमर शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत लगभग दो सौ वर्षों के अंग्रेजी हुकुमत से आजाद हुआ। इस ऐतिहासिक विजय के उन करोड़ों अमर शहिदों की कुर्बानियों के पीछे उनका महान उद्देश्य था - आजादी एवं एक खुशहाल भारत तथा सुखी-संपन्न समाज का निर्माण करना। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए हमारे देश के कर्णधारों ने पूरी तरह अपने देश को संवारने का भरपूर प्रयास किया, विभिन्न योजनाएँ बनायी गईं। दामोदर घाटी निगम भी इसी योजना का एक प्रतिफल है। लगभग 24,235 वर्ग किलोमीटर में फैला दामोदर घाटी निगम की वर्तमान में संस्थापित क्षमता 6901 मेगावाट है तथा विगत 75 वर्षों से देश के विकास में अपना महती योगदान दे रहा है। आगे, डीवीसी के डीएसटीपीएस प्लांट पर गर्व महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्लांट अपने नौ-दस वर्षो की पावर उत्पादन यात्रा के दौरान विगत 2015-16, 2017-18, 2018-19 व 2021-22 हेतु यानी चार बार दामोदर घाटी निगम स्तर पर उत्कृष्ट उत्पादन करने वाला केन्द्र के पुरस्कार को हासिल किया है। इस परियोजना ने भारत के सेन्ट्रल सेक्टर के थर्मल पावर प्लांटों के बीच टॉप टेन विद््युत उत्पादन की श्रेणी में भी सात बार राष्ट्रीय कीर्तिमान को स्थापित किया है। इतना ही नहीं, निगम के मूलमंत्र ‘हमसे है लाखों चेहरे पर मुस्कान’ को चरितार्थ करता हुआ डीएसटीपीएस, सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 08 पंचायतों के 54 ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है। आगे उन्होंने निगम एवं इस परियोजना के प्रति सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अंडाल और इसके आस-पास के निवासियों को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया तथा अपील की कि हम सब मिल कर मितव्ययी और पर्यावरण हितैषी विद्युत उत्पादन की यात्रा को आगे बढ़ाएँ, हर घर तिरंगा के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ और एक उन्नत राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
समारोह के सफल आयोजन में उप महाप्रबंधक (प्रशा./मा.सं.) श्री विश्वनाथ जोअरदार, प्रबंधक (सीएसआर) श्री शमीम अहमद, उप निदेशक (मा.सं.) श्री पात्रस हांसदा व श्री राकेश कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाँ ने कार्यक्रम को बखूबी संचालित करते हुए अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया ।
पुरस्कार वितरण : मौके पर उप मुख्य अभियंता (यां.) श्री शिवानन्द सिंह ने उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन हेतु सीआईएसएफ, डीएसटीपीएस यूनिट के परेड कमांडर श्री रमजान अली, उप निरीक्षक(कार्य.), प्लाटून कमांडर श्री आशीष कुमार, सहा उप निरीक्षक (कार्य.) व श्री आशुतोष सांतरा, सहा उप निरीक्षक (अग्नि) सहित कॉन्स्टेबुल आदित्य सिंह और कॉन्स्टेबुल राजु गुप्ता को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। परियोजना के मुख्य अभियंता (ओ व एम) श्री सुकुमार साहा ने संघ की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यांवयन के लिए श्री अक्षय कुमार, उप मुख्य अभियंता (नि. व यं.), नियंत्रण एवं यंत्रीकरण, श्री अभिजीत चंद्र, अधीक्षण अभियंता (यां.), मुख्य भंडार तथा श्री प्रदीप कुमार, सहायक ग्रेड-।।, लेखा को राजभाषा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । वही मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान श्री सुनील कुमार ने मुख्य इम्प्लाई ऑफ द मंथ- जुलाई, 2022 हेतु श्री बासुदेव चक्रवर्ती, सहायक ग्रेड-॥, मानव संसाधन को रु. एक हजार के नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र तथा इम्प्लाई ऑफ द ईयर – 2021-22 हेतु डॉ. दिव्य सुंदर मंडल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और श्री बिधान कर्मकार, कनिश्ठ अभियंता (यां.)-(पीजी को रु. चार-चार हजार के नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व मेमेंटो प्रादान कर सम्मानित किया गया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार : डीवीसी, डीएसटीपीएस की प्रथम महिला श्रीमती सुनील प्रसाद, परियोजना प्रधान महोदया ने अपने कर कमलों से देशभक्ति गीत के प्रस्तुतकर्ता रौनक कर्मकार ए अंकिता पी. कुमार, प्रदीप कुमार, सरबनी चक्रवर्ती, मीता मंडल, लता देवासी तथा इनाया शमीम को, नृत्य पेशकश के लिए ऋद्धिसा कर्मकार, देशभक्ति कविताओं के रिसाइटेशन करने वाले उपांशु सेन, सजल डे तथा बासुदेव चक्रवर्ती को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सभी प्रस्तुतकर्ताओं ने अपने देशभक्ति गीत, नृत्य व रिसाइटेशन से पूरे समारोह में एक शमा बाँध दिया तथा सबका मन मोह लिया।
उपस्थिति : समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता (ओ व एम) श्री सुकुमार साहा तथा डीएसटीपीएस की प्रथम महिला श्रीमती सुनील प्रसाद, उप मुख्य अभियंता श्री शिवानन्द सिंह, श्री अक्षय कुमार, श्री डी.वी. राजन, श्री राजेश लायक व श्री मलय पात्रा सहित अधीक्षण अभियंता श्री शोऐब हबीब, श्री परवेज आलम व श्री अभिजीत चंद्रा, एसडीई श्री संजीव बराट, श्री रंजीत कुमार दास, इंस्पेक्टर श्री रंजन महाराणा व श्री हाजरा आदि अधिकारी, कर्मचारी व अन्य कार्मिक अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित हुए ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?